DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वाणिज्य एक संकाय है न कि एक विषय…

बालोद। वाणिज्य संकाय व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव श्री विवेक धुर्वे व संघ के पदाधिकारियों ने गुंडरदेही कांग्रेस विधायक श्री कुँवर सिंह निषाद से वाणिज्य संकाय के 2008 सेटअप को यथावत रखने की मांगाे काे लेकर चर्चा व मांग पत्र सौपा।शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण के कारण बहूत से स्कूलों व शिक्षको की संख्या को कम करना कालखंड , व विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षको को विद्यालय में रखने की मुहिम स्कूल शिक्षा विभाग कर रहा है। जो शिक्षको, विद्यार्थियों व पालकों सभी के साथ गलत होने जा रहा है। जिसकी चर्चा गुंडरदेही विधायक श्री कुँवर सिंह निषाद जी से की ,युक्तियुक्तकरण के माध्यम से सेटअप परिवर्तन के विरोध में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के वाणिज्य संकाय प्रभावित हाेगा,, 2008 के सेटअप में छत्तीसगढ़ में छात्रों के बेहतर शिक्षा के लिए साइंस संकाय में 03 अलग- अलग विषय के लिए 03 व्याख्याता दिये गये, प्रायाेगिक के लिए 03 विज्ञान सहायक दिये गये तथा वाणिज्य संकाय के 03 अलग – अलग विषय के लिए 02 व्याख्याता दिये गये, लेकिन वर्तमान युक्तियुक्तकरण के माध्यम से सेटअप परिवर्तन से 04 कालखंड एवं छात्र बंधन सीमा की वजह से वाणिज्य संकाय में 02 व्याख्याता की जगह 01 व्याख्याता हाे जायेगा, जिससे कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12 वीं प्रभावित हाेगी, विगत कई वर्षों से शहराे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वाणिज्य संकाय के प्रति छात्र – छात्राओं की रूचि बढी है, छत्तीसगढ़ के बाेर्ड परीक्षा परिणामाे में वाणिज्य संकाय का प्रतिशत लगातार बढा है, सत्र 2023 – 24 के परीक्षा परिणाम में टॉप 10 में 50 प्रतिशत छात्र- छात्राएँ वाणिज्य संकाय के है, युक्तियुक्तकरण के माध्यम से सेटअप परिवर्तन हाेने से शिक्षा की गुणवत्ता गिरेगी, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हाेगी, पालकाे को शासकीय विद्यालय छाेडकर प्राईवेट विद्यालयाे में जाना पडेगा, वाणिज्य संकाय व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु साहू के निर्देशन में प्रदेश सचिव श्री विवेक धुर्वे एवं बालोद जिले के व्याख्याता साथीगण श्री नागेंद्र कामड़े, श्री चुमन लाल ठाकुर,श्री चुन्नी लाल ठाकुर,श्री आर एल साहू, श्रीमती श्वेता देवांगन, श्रीमती आरती चंद्राकर, लता भारती,श्रीमती नारायणी देशमुख गुंडरदेही कांग्रेस विधायक श्री कुँवर सिंह निषाद जी से वाणिज्य संकाय की मांगाे काे लेकर आज उनके निवास स्थान गुंडरदेही में जाकर चर्चा व मांग पत्र सौपते हुए वाणिज्य समूह की समस्यों से अवगत करवाया।

You cannot copy content of this page