DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- खुद को पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय का रिश्तेदार बताकर 5 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गुरुर पुलिस ने भिलाई से किया गिरफ्तार

बालोद/गुरुर – पुलिस ने रविवार को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के मामले में भिलाई से एक आरोपी प्रमोद पांडे को गिरफ्तार किया। जो खुद को पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का रिश्तेदार बताता था। गुरुर थाने में इसके खिलाफ दो लोगों को राजस्व विभाग में स्टेनोग्राफर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगी किए जाने का केस दर्ज था। जिसमें प्रार्थियां देवकुमारी साहू निवासी बगदई की शिकायत पर गुरुर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। 23 नवंबर 2020 से दर्ज इस मामले में पुलिस दो बार आरोपी के निवास भिलाई में जाकर छापा मार चुकी थी। लेकिन वह फरार चल रहा था। थाना प्रभारी अरुण नेताम ने बताया कुछ दिन पहले ही मुखबिर से खबर मिली की आरोपी घर आ गया है। मौका पाकर गुरुर पुलिस ने रात में जाकर आरोपी को पकड़ा है। इस गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक भुजबल साहू ,शेर अली व पूनम खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुछ दिन पहले ही हरियाणा व पत्थलगांव के दो आरोपी जो यूरिया सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी को मुंबई से पकड़ने में बड़ी सफलता बालोद पुलिस ने हासिल की थी । उक्त केस की गिरफ्तारी में भी गुरुर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक भुजबल साहू की भूमिका रही थी।

इस तरह आरोपी ने की थी ठगी

गुरुर पुलिस के मुताबित देवकुमारी साहू निवासी ग्राम बगदई व गुरुर के एक अन्य व्यक्ति से ठगी की गई थी। आरोपित ने नियुक्ति हेतु पांच लाख रुपये मांगा था। जिस पर अग्रिम राशि के रूप में दो लाख 50 हजार रुपये मांगा था। जिसे सितंबर 2019 में 2,30,500 रुपये दिए। दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने की बात कही थी, लेकिन 15 महीने बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसा वापस मांगने पर आनाकानी करता रहा। देवकुमारी ने एक लाख 62 हजार रुपये नकद 16 सितंबर 2019 को प्रमोद पांडे को गुरूर में दिया था। इसके बाद पैसा वापस करने पर धमकी दी जा रही थी।

You cannot copy content of this page