DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चारवाही में डॉक्टर के घर शिवलिंग में दिखा महाकालेश्वर का प्रतिबिंब! देर रात तक पूजा पाठ में जुटे रहे भक्त

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम चारवाही में डॉक्टर तुलाराम साहू के घर स्थापित शिवलिंग में एक प्रतिबिंब नजर आ रहा है। जिसकी लोग आस्था में उज्जैन के महाकालेश्वर से तुलना कर रहे हैं। कल सोमवार को शाम 7:00 बजे यह प्रतिबिंब नजर आया। जो रात 11:00 बजे तक दिखाई देता रहा। जैसे-जैसे लोगों को मालूम हुआ तो भक्तों की भीड़ जुड़ गई। देर रात तक लोग पूजा पाठ करने आते रहे।

मंगलवार को सुबह जब देखा गया तो प्रतिबिंब/आकृति नजर नहीं आ रही है। सावन सोमवारी के दिन ही प्रतिबिंब के नजर आने से लोग इसे सावन में शिव की महिमा बता रहे हैं। हालांकि हम किसी तरह से इसकी सत्य होने की पुष्टि नहीं करते। हम सिर्फ लोगों की आस्था के बारे में बता रहे हैं।

पीपरछेड़ी में भी ऐसा ही वाक्या

इसी तरह ब्लॉक के ग्राम पीपरछेड़ी में भी इसी तरह से एक शिवलिंग में भगवान शंकर और गणेश की आकृति देखे जाने की बात सामने आई है।

You cannot copy content of this page