DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई को, तैयारी हेतु हुई बैठक

बालोद। आगामी नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में डाॅ0 प्रज्ञा पचौरी, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद संजय कुमार सोनी की अध्यक्षता में पुलिस विभाग के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में दिनांक 13 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु जारी नोटिस की तामिली में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गयी। थाना से प्रस्तुत होने वाले समरी प्रकरणों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। 1 जुलाई 2024 से लागु होने वाली नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता , भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम , भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में भी चर्चा की गई। उक्त अवसर पर अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्वेता उपाध्याय गौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, महेश बाबू साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट गुण्डरदेही, कु0 सतप्रीत कौर छाबड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट डौण्डीलोहारा, सोनी तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा तथा बालोद जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page