DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योग से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: लाटाबोड़ में पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आयुष विभाग की पहल, ग्रामीणों ने उत्साह से लिया भाग; रोजाना योग और प्राणायाम का कराया जा रहा अभ्यास

बालोद। स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जनसमुदाय को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ग्राम लाटाबोड़ में पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का आयोजन 17 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय लाटाबोड़ में किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर लाटाबोड़ के योग प्रशिक्षक आचार्य विनोद कुमार साहू द्वारा प्रतिभागियों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है, जिनमें सूर्य नमस्कार, शवासन, भुजंगासन, वज्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, चक्रासन, मयूरासन, मंडूकासन, पद्मासन, सिंहासन, शलभासन, पश्चिमोत्तासन, गोमुखासन सहित अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, संधि योग एवं शरीर संचालन अभ्यास शामिल हैं।

योग शिविर में गांव के अनेक लोग नियमित रूप से भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच तेज प्रकाश मंडावी, डॉ. पूर्णिमा नायक (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), डॉ. गायत्री (आयुष चिकित्सक), दुर्गा पौसार्य (फार्मासिस्ट), जगदीप कुमार सिदार (बहुउद्देशीय कार्यकर्ता) तथा रामानंद ठाकुर उपस्थित रहे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।

You cannot copy content of this page