DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजेंद्र साहू बने जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ बालोद के महामंत्री, समाज सेवा के लिए जताया आभार

खोरदो के युवा समाजसेवी को मिली नई जिम्मेदारी, युवाओं को समाज से जोड़ने का लिया संकल्प

बालोद। जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, बालोद में ग्राम खोरदो निवासी युवा समाजसेवी अजेंद्र साहू को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजेंद्र साहू ने जिला साहू संघ के अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मेंद्र साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव और सामान्य परिवार से आने वाले समाजसेवक पर संगठन ने जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

अजेंद्र साहू ने कहा कि वे अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं को समाज सेवा से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाए तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और समाज का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय माँ कर्मा, जय दानवीर भामाशाह” के उद्घोष के साथ किया।

अजेंद्र साहू की नियुक्ति पर जिला साहू समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं एवं जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

You cannot copy content of this page