DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तिलक, स्वागत मुकुट और मिठास के साथ बालोद में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बाल मंदिर स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों को बांटे प्रगति पत्र और टिफिन बॉक्स

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा संचालित बाल मंदिर स्कूल में गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी रहीं। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया तथा बच्चों द्वारा तैयार विशेष स्वागत मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बच्चों का मुंह मीठा कराया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को प्रगति पत्र एवं टिफिन बॉक्स भी वितरित किए गए। बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने कहा कि शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है और शासन द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जिससे प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय को सीखने और आगे बढ़ने का माध्यम मानते हुए पूरी लगन से पढ़ाई करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, गिरजेश गुप्ता, बाल मंदिर स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”

You cannot copy content of this page