DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद की एंट्री पर भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

31 जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सुशासन को बताया अभियान की बड़ी पहल

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ में बालोद जिले को शामिल किए जाने पर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की सुशासन, सेवा, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता के बाद शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक अधिक प्रभावी रूप से पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

यशवंत जैन ने कहा कि बालोद जिले को इस महत्वाकांक्षी अभियान में शामिल किए जाने से जिले के गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं एवं सभी वर्गों के नागरिकों को योजनाओं का लाभ अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जवाबदेह कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे सेवा प्रदाय प्रणाली और अधिक मजबूत होगी तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सकेगा।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि बालोद जिले की जनता को विश्वास है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति पुनः कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बालोद जिले के समग्र विकास और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

You cannot copy content of this page