DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीनों विधानसभा में भाजपाइयों ने धरना देकर बताई कांग्रेस सरकार की विफलता तो किसानों की आत्महत्या पर उठाए सवाल, देखिए तस्वीरें कहां किस तरह से हुआ आयोजन

बालोद/ गुंडरदेही/ गुरूर/ डौंडीलोहारा- धान खरीदी में व्याप्त गंभीर अव्यवस्था व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार को तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना देकर स्थानीय एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जगह-जगह नारेबाजी के साथ धरना स्थल पर भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाते कई तरह के सवाल उठाए। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में धमतरी चौक में, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में गुरूर और डौंडीलोहारा विधानसभा में डौंडीलोहारा में यह धरना प्रदर्शन हुआ। तीनों जगह ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख 6 मुद्दों पर बातें रखी गई। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि किसानों के धान का रकबा गिरदावरी के नाम पर काटा गया। करीब 2 लाख एकड़ जमीन इस बहाने काम कर दिए गए हैं। तहसील कार्यालय में आवेदन तथा टोल फ्री नंबर पर किए गए आवेदनों पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। किसान भटक रहे हैं। रकबा कम होने से निराश होकर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बारदाना खरीदी हेतु अनुमानित संख्या 4 लाख 50 हजार गठान (500 बारदाना प्रति गठान) खरीदने हेतु समय रहते कदम नहीं उठाया। जिसके कारण किसान परेशान हैं। कांग्रेसी सरकार ने सदन में स्वीकार किया था कि उनके पास 1 लाख 15000 गठान बारदाने की कमी है। अब उसी कमी का बहाना कर सरकार धान नहीं खरीद रही है। साथ ही केंद्र सरकार के नाम से किसानों को गुमराह कर रही है। वह बहानेबाजी बंद करें और बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

बारदाने की कमी के कारण बड़ी संख्या में किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। इसलिए धान खरीदी का समय एक माह बढ़ाया जाए। विगत वर्ष किसानों से बारदाना लिया गया, जिसे ना तो अब तक वापस किया गया है न हीं उनका कोई भुगतान किया गया है। इसका भी भुगतान शीघ्र किया जाए। कांग्रेस ने किसानों से न्यूनतम 2500 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर धान खरीदने का वादा किया था। परंतु पिछले वर्ष जिन किसानों ने धान बेचा था, उन्हें वर्ष भर से अधिक बीत जाने के बाद ही पूरी राशि नहीं मिली है। छोटे-छोटे किस्तों में प्राप्त राशि किसान के किसी काम के नहीं होती है। इसलिए किसानों को धान की पूरी कीमत 2500 रुपए प्रति क्विंटल एक साथ देना सुनिश्चित किया जाए। पिछला बकाया शीघ्र दिया जाए। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसानों से यह वादा भी किया था की उन्हें 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 2 वर्षों के बोनस की राशि दी जाएगी। आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने 2 साल से अधिक हो गए हैं इसके बाद भी बोनस की राशि किसानों को नहीं मिली है। इसे जल्दी दिया जाए।

कांग्रेस सरकार आदिवासी क्षेत्र के वन अधिकार पट्टा प्राप्त किसानों से वादे के अनुसार धान खरीदी नहीं कर रही है। यह खरीदी भी प्रारंभ की जाए। प्रदेश के किसानों द्वारा आत्महत्या करने का दुखद क्रम आज तक जारी है। आत्महत्या करने वाले ऐसे सभी दिवंगत के परिवार को 25-25 लाख की अनुग्रह राशि दी जाए। गुंडरदेही में धरना प्रदर्शन में प्रमुख रुप से दीपक ताराचंद साहू, राजेंद्र राय पूर्व विधायक, वीरेन्द्र साहू,मोहन जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष,  नरेश यदु जिला उपाध्यक्ष भाजपा बालोद, दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष गुंडरदेही, प्रमोद जैन जिला महामंत्री भाजपा, थान सिंह मंडावी मंडल महामंत्री, टोमन साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष अर्जुन्दा, सेवक महिपाल महामंत्री मंडल, कलिंदा निषाद पूर्व सरपंच, सौरभ चोपड़ा जिला मीडिया प्रभारी बालोद, हरीश निषाद पार्षद, धर्मेंद्र साहू पार्षद, मोहित सिन्हा पूर्व पार्षद,विनोद चन्द्राकर मंडल मंत्री भाजपा गुंडरदेही, दिलीप कुल्हाड़े पूर्व सभापति जनपद गुंडरदेही, नरेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष, हीरा गांधी जनपद सदस्य, जीतू गुप्ता महामंत्री मंडल अर्जुन्दा, दीन दयाल देवांगन कार्यकर्ता चिचबोड, तोमन लाल साहू यूथ कार्यकर्ता खुटेरी सहित अन्य मौजूद रहे।

इसी तरह बालोद शहर व ब्लॉक के नेता गुरुर में धरना में शामिल हुए। गुरूर के प्रदर्शन में सांसद सहित दिग्गजों में शामिल इधर गुरूर में हुए विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में सांसद मोहन मंडावी सहित कई दिग्गज शामिल हुए जिसमें प्रमुख रुप से प्रीतम साहू, पवन साहू, तोमन साहू, अमित चोपड़ा सहित अन्य शामिल हैं।

You cannot copy content of this page