DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब चार घंटे के लिए सब से दूर हुए मंत्री अनिला, विधायक संगीता सहित कांग्रेस की महिलाएं ,कांग्रेस भवन में बंद रहा पुरुषों का प्रवेश, हुआ ओनली लेडी प्रोग्राम?

बालोद। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के भवन में आज उस वक्त पुरुषों की एंट्री बंद हो गई, जब घड़ी में दोपहर के 12 बजे। 12 से 4 बजे तक कांग्रेस भवन में सिर्फ महिलाओं को ही आने की इजाजत रही। यहां तक कि मंत्री व विधायक दोनो ने अपने गनमैन को भी बाहर कर दिया।

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यहां पर सिर्फ महिला कांग्रेसियों का नववर्ष मिलन समारोह हो रहा था। विधायक संगीता सिंहा व महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह आयोजन किया गया था। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल हुई। इस आयोजन के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने सभी महिला जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि आज सब कुछ भूल कर नए साल का स्वागत कीजिए और फिर क्या था सभी ने वहां नववर्ष का उत्सव मनाया। नाच गाना हुआ, डांस हुआ खाना हुआ।

सभी महिलाओं ने अपने बचपन की यादें ताजा की। मंत्री अनिला भेड़िया ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया तो वही विधायक संगीता सिन्हा ने भी उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नए साल में उत्साह भरना था ताकि महिलाएं जो हर तरह की जिम्मेदारी से जूझती रहती हैं वह कुछ पल यहां सब कुछ भूल कर अपने लिए भी जी सके और खुशियां पा सके।


इस दौरान प्रमुख रुप से महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, हसीना बेगम तिगाला, लता कोर्राम, पार्षद दीप्ति शर्मा, प्रियंका विकास चोपड़ा, मालती अनिल यादव, ललिता यादव, रीता सोनी, पद्मनी नन्नू साहू, चमेली बाई साहू, संगीता भोलू महाराज, अनिता साहू, धनेश्वरी ठाकुर, चिदाकाश आर्य, दल्ली से संगीता शिबू नायर, रुकसाना बेगम, लक्ष्मी , सविता कल्याणी सहित अन्य महिलाएं सरपँच, पार्षद महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page