DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डॉ. पल्लवी शुक्ला बनी भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल की प्रदेश अध्यक्ष

बालोद। डॉ. पल्लवी शुक्ला को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष बीजेएमटीसीयू महिला संघ (छत्तीसगढ़) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर बनी रहेंगी और सौंपे गए कार्य को पूरा करेंगी। उनकी नियुक्ति अनिता कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला संघ) द्वारा की गई है। पिता डॉ. रामानंद दुबे और
माता डॉ. शकुंतला दुबे बालोद नगर के प्रतिष्ठित निजी चिकित्सक की सुपुत्री डॉक्टर पल्लवी शुक्ला की नियुक्ति पर सभी शुभचिंतकों ने हर्ष जताया। पल्लवी की शिक्षा और उपलब्धियों की बात करें तो वह
एम.ए. हिन्दी साहित्य, डॉक्टरेट,
शास्त्रीय गायन में विशारद, गंधर्व महाविद्यालय, मुम्बई, ज्योतिष विज्ञान में डिप्लोमा,रचनात्मक गतिविधि में डिप्लोमा (इग्नू से) धारी हैं। साहित्यिक उपलब्धियों में ऋचा साहित्यिक संस्था से संबद्ध हैं। हिन्दी साहित्य मंडल (छ.ग.) सदस्य, आकाशवाणी प्रवक्ता, दूरदर्शन में 4 वर्षों का अनुभव, नेटवर्किंग बिजनेस मे मोटीवेटर, के साथ सचिव राजभाषा छत्तीसगढ़ प्रचारक समिति,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चेतना साहित्य एवं कला परिषद, प्रदेश सहसचिव सर्वब्राह्मण समाज (छ.ग.) रायपुर, सचिव संदेश छ.ग. लोक कला मंच, सचिव – प्रगति विहार कॉलोनी रह चुकी हैं। उनके शोध पत्र व लेख देखे तो राष्ट्रीय शोध पत्रिका संप्रेषण शोध उपक्रम, सम्मेलन पत्रिका में वार्षिक लेख में उनकी भागीदारी रही है।

You cannot copy content of this page