DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झीरम घाटी की शहादत को कांग्रेसियों ने किया याद

बालोद। छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में 25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद नेता नंदकुमार पटेल ,महेंद्र कर्मा ,उदय मुदलियार एवं शहीद हुए अन्य नेताओं के पुण्यतिथि को शहीदों के व्यक्तित्व- कृतित्त्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा दुबे , वरिष्ठ कांग्रेस जन पुरषोत्तम पटेल, पुष्पेंद्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गजेंद्र, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र साहु, युवा कांग्रेस महासचिव आदित्य दुबे, फरहान खान, कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page