DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंधी तूफान में गिरी पेड़ धराशायी ,, अंधेरों मे बिता कमरौद के नदी किनारे बसा परिवार तीन चार दिनों तक ब्लैक आउट,,बिजली विभाग को ध्यान देने की जरूरत

बालोद – ग्राम कमरौद में आँधी तूफान से बिजली तार पेड़ पर टूट गया है। जिसे बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ऐसे मे बिजली विभाग के लापरवाही से गांव की जनता परेशान हैं मुख्य बस्ती में लाइन हैं लेकिन नदी किनारे बसा परिवार पेड़ मे तार गिरने से जमीन पर गिर चुकी हैं। लाइन गिरने से बिजली आज तक बहाल नही हुई हैं।

डेली बालोद न्यूज को ग्रामीण संतोष साहू ,रोहित कुमार निषाद, चंद्रा कुमार निषाद, देवेंद्र कुमार निषाद, रुपेश पटेल ने बताया की अंधेरों मे दिन रात एक समान लग रहा दिन बिताना मुश्किल हो गया हैं,भरी गर्मी उमस से सुरज की प्रचंड गर्मी से आम जन के साथ ही पशु पक्षियों भी हाल बेहाल हैं,वही पेयजल के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ रही हैं, इस तरह बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत एवं जल्द से जल्द सुधारने की जरूरत हैं।

You cannot copy content of this page