DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेल नगर चौक चरोदा भिलाई 3 में समाजसेवी बेनूराम साहू ने खोला प्याऊ घर

बालोद/ भिलाई. इस तपती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए बालोद जिले के ग्राम नर्रा निवासी समाजसेवी बेनूराम साहू ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने 30 अप्रैल को रेल नगर चौक चरोदा भिलाई 3 में रायपुर से दुर्ग मुख्य मार्ग पर प्याऊ घर का शुभारंभ किया।

बेनू राम साहू सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दुर्ग में पदस्थ हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश संयोजक भी है। लगातार उनके द्वारा समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं। इसके पहले भी उन्होंने शारदीय नवरात्रि में गंगा मैया मंदिर झलमला में और चैत्र नवरात्रि में घोटिया चौक झलमला बालोद जिला में वाटर कूलर लगाकर आम राहगीरों के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था की है।

You cannot copy content of this page