DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीषण गर्मी में राहत देने लोगों के लिए प्याऊ घर में शीतल जल और मीठा शरबत का वितरण

बालोद :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त सम्मानीय डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री पी सी मरकले एवं जिला सचिव श्री के एल गजेन्द्र ,डीओसी गाइड प्रेमलता चंद्राकर

के मार्गदर्शन, सचिव विकासखंड बालोद रूपेन्द्र सिन्हा ,रोवर स्काउट लीडर नेमसिंह साहू के नेतृत्व मे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद के प्राचार्य अरुण साहू एवम जनसहयोग से संचालित प्याऊ घर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए, राहगीरों की प्यास

बुझाने हेतु सेवा के लिए तत्पर रोवर स्काउट द्वारा लगातार चौदहवे दिन शीतल जल का वितरण जारी रहा , ज्ञात हो कि इस प्याऊ घर का उद्घाटन 9 अप्रैल को किया गया था , आज शीतल जल के साथ साथ ऑरेंज शरबत का भी वितरण लगभग 100 लोगों को किया गया , स्वामी आत्मानंद शास .उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद के स्वामी विवेकानंद रोवर क्रू के सर्विस रोवर्स डोमेंद्र देवांगन, प्रवीण देवांगन , करण बघेल, चंदन साहू, गगनदीप साहू , देवकुमार और इनके प्रभारी नेमसिंह साहू द्वारा लगातार इस प्याऊ घर में सेवा कार्य किया जा रहा है , प्याऊ घर के सफल संचालन और इस सेवा कार्य हेतु भारत स्काउट्स गाइड्स जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की है ।

You cannot copy content of this page