DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चों के साथ स्कूल में मनाया समाजसेवी राजेश सिन्हा ने अपना जन्मदिन, पानी की समस्या दूर करने का लिया निर्णय

बालोद। ग्राम सिर्राभाठा के प्राथमिक शाला के बच्चों एवं शिक्षकों, ग्रामीण जनों के साथ समाज सेवी राजेश कुमार सिन्हा ने अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर राजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों को न्योता भोज स्वरूप फल जैसे केला कलिंदर अंगूर एवं कापी पेन वितरण किया। बच्चों के साथ हर्ष उल्लास के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पूछा साल में क्या-क्या समस्या है और क्या-क्या चाहिए। बच्चों ने सबसे बड़ी समस्या पानी का बताया ।तो राजेश कुमार सिन्हा ने समाधान करते हुए नीचे वॉटर टैंक बनाने का निर्णय लिया ।साथ-साथ आंगनवाड़ी जाने के लिए सुगम सड़क किचन शेड में जाने के लिए सुगम सड़क एवं बच्चों के लिए फिसल पट्टी झूला लगाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री निषाद , श्री ठाकुर और मरकाम मैडम, शाला अध्यक्ष खिलावन सिन्हा, अमृतानंद सिन्हा, खेमराज सिन्हा, बलराम सिन्हा, भान सिन्हा, इंदु बाई सिन्हा, उमा निषाद, उषा निषाद, उर्वशी ठाकुर, शांति ठाकुर , शांति साहू, कांति साहू, दुकालू राम ठाकुर, टिकुराम ठाकुर, लालेश्वर ठाकुर एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे और सभी ने राजेश कुमार सिन्हा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page