DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले कैलाश बिसाई ने कहा आज यदि मैं राम मंदिर बनाने वालों का साथ नहीं दूंगा, तो मुश्किल घड़ी में किस मुंह से ‘राम’ का नाम लूंगा,,,,,,

बालोद। जब से छत्तीसगढ़ में सत्ता में भाजपा आई है, लगातार वरिष्ठ कांग्रेसजनों का भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी है।

इस क्रम में बालोद नगर के रहने वाले कैलाश बिसाई ने भी वर्षों से कांग्रेस से जुड़े होने के बावजूद अब नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसकी वजह उन्होंने मुख्य रूप से राम मंदिर निर्माण को बतलाया है।

उन्होंने भाजपा प्रवेश करने का कारण बताते हुए कहा कि मेरा संकल्प ये है कि आज यदि मैं राम मंदिर बनाने वालों का साथ नहीं दूंगा, तो मुश्किल घड़ी में किस मुंह से ‘राम’ का नाम लूंगा। अतः मेरा वोट रामकाज करने वालों के साथ है। इसलिए मैंने भाजपा प्रवेश किया है। ज्ञात हो कि कैलाश बिसाई पूर्व में कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में वर्षों से रेलवे रैक पॉइंट के मैनेजर भी हैं।

इनके समक्ष किए भाजपा प्रवेश

कैलास बिसाई ने जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं छ ग शासन के राजस्व ,खेल कूद मंत्री टंकराम वर्मा के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कार्यालय के कार्यालय प्रभारी एवं पार्षद राजू पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, भवानी शर्मा, मनोज चांडक शम्भू पटेल, प्रेम साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, प्रदीप पांडे, टिक्कू साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

You cannot copy content of this page