DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में प्रेरणा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में दिनांक 8 अप्रैल सोमवार को शासन के आदेशानुसार प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अजय मुखर्जी प्राचार्य की

अध्यक्षता और डॉक्टर बी. एल. साहसी व्याख्याता तथा श्रीमती त्रिजला ठाकुर मेडम के निर्देशन में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के लिए दो शीर्षक (टॉपिक) था। जिसमें प्रथम विकसित भारत और दूसरा टॉपिक- राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय मुखर्जी सर ने कहा कि- इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देशभक्ति के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के संबंध में जानकारी देना है तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना एक छोटा योग दान देना है। इस अवसर पर वाय. एस.मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) ने कहा कि- प्रेरणा कार्यक्रम हमारे राष्ट्र को एक पायदान ऊपर उठाने वाले कार्यक्रम है जिसके चलते भारत कैसे आत्मनिर्भर बनने जा रहा है और आने वाले समय विकसित राष्ट्र की श्रेणी में भारत की गणना में एक छोटा सा योगदान कैसे दे सके कि संबंध जानकारी व ज्ञान प्राप्त करना है। डॉक्टर साहसी ने कहा कि- प्रेरणा का अर्थ होता है -प्रेरित करना है तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य है लोगों को तथा छात्र-छात्राओं को देशप्रेम के प्रति प्रेरित करते हुए विकसित भारत की सपना को साकार करने में अपना योगदान देना है । श्रीमती त्रिजला ठाकुर ने कहा कि- इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है व आत्मनिर्भर भारत बनाना है।उक्त कार्यक्रम में कुमारी यशस्वी दसवीं तथा ज्ञानेश्वर नवमी का चयन हुआ ।इस अवसर पर समस्त स्टाफ तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page