DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोंडवाना गोंड समाज परिक्षेत्र गुंडरदेही द्वारा आयोजित हुआ “वार्षिक अधिवेशन”

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही ब्लॉक के गुंडरदेही आदिवासी भवन कोकड़ी पारा में गोंडवाना गोंड समाज परिक्षेत्र गुंडरदेही द्वारा आयोजित “वार्षिक अधिवेशन” में शामिल होकर आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कहा कि गोंड समाज के वीर योद्धाओं ने आजादी के आंदोलन के 28 वर्ष पहले ही आजादी की लड़ाई शुरू कर दी थी। गोंड समाज के योगदान को कोई नहीं भुला सकता। समाज के लड़कियों को शिक्षित करना आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है वह आगे बढ़ता है। गोंड आदिवासी समाज के कार्यक्रम से सभ्यता, संस्कृति का बोध होता है। आदिवासी समाज के लोग स्वभाव से सरल व सहज होते है।गोंड आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाला समाज है।
इस अवसर पर प्रेमलाल कुंजाम जिला अध्यक्ष गोड़ महासभा बालोद, दिलीप कुमार मंडावी ,सेवन्त मंडावी , गुमान सिंह मंडावी , शिव रतन मंडवी श्रीमती पार्वती सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page