DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पापरा में 58 महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है चुनई जगार न्योता अभियान

घर-घर जाकर दे रहे 26 अप्रैल को मतदान के लिए निमंत्रण

बालोद। जिले के ग्राम पापरा की 58 महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर चुनाव का न्योता दिया जा रहा है। चुनई जगार न्योता अभियान इस गांव में महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है।

जिसके तहत विगत दिनों दोपहर 12:00 से गांव में घूम कर 175 कार्ड घर-घर जाकर बांटा गया। लोगों को 26 अप्रैल को मतदान का न्योता देने के साथ-साथ रैली के माध्यम से भी जागरूक किया गया।

इस कार्य में ग्राम सचिव प्रेमलाल भुआर्य, सक्रिय महिला देवकी गोस्वामी, यामिनी देशमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंगोत्री, अनीता मेंश्राम, सरिता, सदस्य गण चमेली बाई गायत्री सुमन नागेश्वरी किरण खेमीन माधुरी लता पूर्णिमा बाई रेणुका आदि शामिल हुए।

You cannot copy content of this page