DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

01 अप्रैल को राजीव भवन बालोद में होगी कांग्रेस की बैठक

बालोद। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सम्बंध में तैयारियों पर चर्चा हेतू संतराम नेताम समन्वयक, कांकेर लोकसभा एवं कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेश ठाकुर की उपस्थिति में 1 अप्रैल सोमवार को दोपहर 02.00 बजे राजीव भवन- बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी , विधायकगण, पूर्व विधायकगण, पंचायत एवं नगरीय निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधिगण, आयोग ,निगम ,प्राधिकरण के पूर्व सदस्यगण , सभी ब्लॉक के अध्यक्षगण, एवं महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस तथा एन.एस.यू.आई./आई. टी. सेल?/ पिछड़ावर्ग/ अनुसूचित जाति/अल्पसंख्यक विभाग/ आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्षगण, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षगण , जोन/सेक्टर के अध्यक्षगण एवं कांग्रेस के वरिष्ठजन में अपनी उपस्थिति देंगे। यह जानकारी रतिराम कोसमा महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी- बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page