बालोद/गुंडरदेही – जिले के रनचिरई थाने में दो अलग अलग गाँव में घरों में चोर घुसने की शिकायत आई है घर वालों की शिकायत पर एक में चोरी करने के इरादे से घुसे व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है तो दुसरे केस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जिसका मोबाइल घटना स्थल पर पड़ा हुआ था
यहां हुई चोरी का प्रयास
आंगन बाड़ी कार्यकर्ता के घर घुसा चोर

ग्राम कजराबांधा में रहने वाली तोशनी साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं उनकी थाने में लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक रात्रि 09.30 बजे मैं खाना खाकर टीवी देखकर अपने कमरा में अंदर से सिटकीनी लगाकर अपने पुत्र के साथ सोई थी, रात्रि करीबन 12:45 बजे बाथरूम जाने के लिए दरवाजा की सिटकीनी खोलकर दरवाजा खोलना चाही तो मेरे कमरे के दरवाजा बाहर से बंद कर दिये थे। तब मैं कमरे के अंदर से ही खिड़की खोलकर बचाओ बचाओ चिल्लाई, तो मेरे कमरे के दरवाजा का बाहर का सिटकीनी खोलने का आवाज सुनाई दी। तब मैं दरवाजा तत्काल खोलकर अपने पुत्र देवकुमार के साथ घर से बाहर सामने का दरवाजा अंदर से जैसे मैं बंद की थी, वैसा ही बंद था। जिसे खोलकर चाचा ससुर तोमन के घर जाकर आवाज दी तो वह उठकर बाहर आये, फिर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गये। तब सभी मेरे घर घुसकर देखे, तो जो दरवाजा बहुत दिन से बंद है, उसी दरवाजा के पास एक माइक्रोमैक्स कीपेड मोबाईल पड़ा हुआ था । चोर मेरे घर छत में चढ़कर सीढ़िया के रास्ते से मेरे घर चोरी करने के नियत से घुसा था, जो हमारे घर में दूसरा दरवाजा बहुत दिन से बंद है, उसी दरवाजा को खोलकर चोर भाग गया। घर का कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।
घर से भागते पहचाना गया ये चोर

इधर दूसरी घटना ग्राम भाठागांव आर में ममता देवांगन के घर में हुई है। ममता ने बताया मेरे पति घर में ही टेलर का दुकान चलाते हैं। मैं खेती किसानी करती हूं रात्रि लगभग 10.00 बजे मैं खाना खाकर अपने कमरा में सोई थी, मेरे कमरा का लाईट जल रहा था, उसी समय कुछ पालीथीन बजने का आवाज सुनकर मैं उठ गई, और देखी कि एक व्यक्ति मेरे दीवान के आड़ में छुपकर बैठा था, जिसका पैर दिख रहा था, जिसे देखकर मैं डर के मारे चिल्लाई, तो वह व्यक्ति मेरे कमरा से निकल कर बाड़ी के रास्ता से भाग गया, भागते समय मैं उस व्यक्ति का चेहरा देखी जो मेरे गांव का योगेश कुमार साहू उर्फ शिवा पिता स्व्0 राजकुमार साहू उम्र करीबन 30 वर्ष ग्राम भाठागांव आर का रहने वाला था। मेरे पति व 02 बच्चे बगल वाले कमरा में टीवी देख रहे थे, मेरे पति खिलेश कुमार देवांगन चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे कमरा में आये, तो उनको मैं बताई कि गांव का लड़का योगेश कुमार साहू उर्फ शिवा मेरे कमरा में चोरी करने की नियत से बाड़ी के रास्ते से घुस गया था, जो मेरे चिल्लाने के बाद भाग गया। फिर मेरे पति रात में ही ग्राम कोटवार के पास जाकर उक्त बात बताये। घर का सामान चेक किया तो कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।
