DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोद जिले की दीपिका सेन हुई चयनित , अब 19 से 21 मार्च तक चंडीगढ़ में दिखाएगी अपनी प्रतिभा

बालोद जिले के सेन समाज में हर्ष, दीपिका डौंडी जनपद उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन की हैं सुपुत्री

बालोद। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में विगत दिनों सिविल सेवा राज्यस्तरीय एथलेटिक्स खेल चयन ट्रायल प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रदेश से 150 खिलाड़ी आए हुए थे। इस प्रतियोगिता में बालोद जिले से शामिल कर्मचारी खिलाड़ी ढोर्रीठेमा डौंडी ब्लॉक निवासी दीपिका सेन भी चयनित हुई है। दीपिका डौंडी के जनपद उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन की सुपुत्री हैं ।इस चयन पर बालोद जिले के सेन समाज में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। अब 19 से 21 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में दीपिका सेन अपनी प्रतिभा दिखाएगी। जानकारी अनुसार रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित सिविल सेवा राज्य स्तरीय ट्रायल एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें बालोद जिले से एनसीसी विभाग में पदस्थ ग्राम कुमारी दीपिका सेन का चयन तीन खेलो 1500 मीटर दौड़ , गोला फेंक , और रिले रेस में हुआ है। राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता 19 से 21 मार्च को चंडीगढ़ में है । इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 150 लोगो का चयन अलग अलग खेलो पुरुष और महिला का हुआ है। जिसमे से बालोद जिले से एनसीसी विभाग से एकमात्र दीपिका सेन ही ट्रायल में पास हुई है। विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी पदाधिकारी एवम सदस्य ने उनके इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाए दी है ।

You cannot copy content of this page