DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोडा में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दी विदाई

डौंडीलोहारा –वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोडा में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा छठवीं और सातवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई दी गई ,कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की ओर से भी विदाई की रश्म अदायगी किया गया ।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता गांवरे (सरपंच ग्राम पंचायत किल्लेकोडा़) थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.आर.शिवना( प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोडा )किया।

विशेष अतिथि के रूप में निर्भय भंडारी (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष) दीपक भुआर्य ( उपसरपंच) रामाधीन भुआर्य, मानसिंह कोकिला, किरण कोलियारा, गीताबाई, बिनाबाई धनकर, चंद्रिका बाई ,चुमेश्वरी बाई कोलियारा ,तथा शाला परिवार की ओर के. एस. उर्वशा, प्रवीण मानिकपुरी ,अनामिका गोयल ,गोकुल राम शोरी आदि उपस्थित थे,इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए श्रीमती ललिता गांवरे ने कहा कि -मैं बिदा ले रहे तथा बिदा दे रहे समस्त छात्र- छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं तथा आशा करती हूं कि आप सभी लोग अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगे और अपने परिवार, विद्यालय, समाज ,गांव,घर का नाम रोशन करेंगे।अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान शिवना सर ने कहा कि- मैं भय मुक्त परीक्षा देने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित करता हूं, ताकि आने वाले समय में आप सभी निर्भीक होकर परीक्षा दे सके, और अपने जीवन को सार्थक बना सके। इस अवसर पर आभार प्रदर्शन मानिकपुरी सर ने किया। अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया था। और तत्पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। इसकी जानकारी डॉक्टर बी. एल .साहसी व्याख्याता ने दी।

You cannot copy content of this page