DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीसी मरकले बने बालोद जिले के डीईओ, पूर्व में भी दे चुके थे बालोद में सेवा, राजनांदगांव से हुआ अब तबादला ,छग लिपिक कर्मचारी संघ ने किया स्वागत अभिनंदन

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कई जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ 44 शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेर बदल किया है। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत कई स्कूलों के प्राचार्य और प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए अधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी , सहायक संचालक जिला परियोजना और अन्य जिम्मेदारी दी गई है। इस क्रम में बालोद जिले में भी डीईओ बदले गए हैं। जहां पर अब प्राचार्य पीसी मरकले जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। जिनका एडीपीओ समग्र शिक्षा राजनांदगांव से बालोद तबादला हुआ है। पूर्व में भी सर्व शिक्षा अभियान विभाग में डीपीसी के रूप में पीसी मरकले बालोद में पदस्थ रह चुके हैं। पुनः उन्हें बालोद जिले में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इस नियुक्ति पर बालोद के लिपिक कर्मचारी संघ ने उन्हें गुलदस्ता और गिफ्ट भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ की सचिव रजनी शर्मा, बालोद जिला अध्यक्ष राजेश घोड़ेसवार, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार चंद्राकर, कार्यालय प्रांतीय सदस्य संतोष देशमुख ,तहसील शाखा बालोद के सचिव चूड़ामणि निषाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वही बता दे की बालोद जिले के वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल केपी साव प्राचार्य का स्थानांतरण अब प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए प्राचार्य बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान डोंगरगांव जिला राजनांदगांव हुआ है।

You cannot copy content of this page