DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेजेस एम. एस. हिंदी माध्यम सुरेगांव के एस.एम.सी. सदस्यों ने कराया नेवता भोज

बालोद/सुरेगांव। एक ही कैंपस में संचालित सेजेस हिंदी माध्यम एम. एस. सुरेगांव, सेजेस इंग्लिश माध्यम एम.एस. व सुरेगांव एवं शासकीय प्राथमिक शाला सुरेगांव की समस्त विद्यार्थियों को एसएमसी सदस्यों द्वारा आज 11 मार्च को न्योता भोज को स्वीकार करते हुए पौष्टिक भोजन के रूप में दाल, चावल, सब्जी के अलावा खीर और पूड़ी परोसा गया। इस अवसर पर श्री शिवकुमार देवांगन अध्यक्ष एसएमसी माध्यमिक शाला सुरेगांव, श्रीमती उनीता साहू उपाध्यक्ष एमसी पूर्व माध्यमिक शाला सुरेगांव, एसएमसी सदस्य श्रीमती ए.गंगवाल, श्रीमती बम्लेश्वरी साहू, श्रीमती पदमा मांडवी , श्री शिवकुमार देशमुख, प्राचार्य श्री एस.आर. ठाकुर, श्री पी.आर.सुधाकर व्याख्याता, श्री यू. आर. पटेल व्याख्याता,प्रधान पाठक श्रीमती आर तारम, श्रीमती के ठाकुर, श्रीमती टी देशमुख, श्रीमती आर चौरसिया, सुश्री निशा मेश्राम, सुश्री निकू भूआर्य, चावड़ा सर एवं सेजेस स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री शिवकुमार देवांगन ने बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन के संदर्भ में जानकारी प्रदान किया तथा सभी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीण जनों को भी जैसे भी अवसर मिले स्कूल के छात्र-छात्राओं को न्योता भोज के रूप में पौष्टिक भोजन देने का आग्रह किया। प्रधान पाठक श्रीमती आर तारम ने आभार व्यक्त करते हुए न्योता भोज पर प्रकाश डाला और कहा कि इस तरह का आयोजन समुदाय का स्कूल के साथ जुड़ने का एक अच्छा अवसर है।
उक्त जानकारी सी.एल. निषाद उच्च वर्ग शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला सुरेगांव ने दी।

You cannot copy content of this page