DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छ.ग. के कैलाश: भोला पठार में भव्य शिव मंदिर निर्माण प्रस्तावित , शिवरात्रि पर हुआ ढाई लाख मंत्र जाप

बालोद। जिला मुख्यालय से लगभग 14 कि.मी की दुरी पर स्थित भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर ग्राम – परेगुड़ा में भव्य महाशिवरात्रि एवं मंत्र जाप का आयोजन हुआ।

जिसमें ढाई लाख मंत्र जाप हुआ मंत्र जाप में लगभग 22 विवाहित जोड़ा सम्मिलित हुए, यह जोड़ा अपने मनोकामना पूर्ण करने के लिये भगवान भोलेनाथ का रात्रकालीन रातभर मंत्र जाप, रामायण किये,एवं महाआरती हुआ। बताया जाता है कि विवाहित जोड़ा मंत्र जाप करने से भगवान भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करती है। यहाँ आयोजन हर वर्ष पर्यटन स्थल भोला पठार में आयोजित होते हैं। जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

इसमें आयोजक समिति , भोलापठार समिति , अध्यक्ष -रामजी ठाकुर, उपाध्यक्ष -जोहन प्रधान, रामहू राणा, सचिव -पुरुषोत्तम निषाद, कोषाध्यक्ष -महेंद्र तारम, सदस्य -भुवन उइके, रामसाय, घुरदास नगवंशी, सुखचंद नागवंशी, महाराज सुदामा,

दिलीप कौशिक एवं समस्त ग्रामवासी पर्रेगुड़ा द्वारा संपन्न हुआ। अखंड रामायण समापन समारोह के विशेष अतिथिगण पवन साहू (भाजपा -जिलाध्यक्ष बालोद )
-प्रेम साहू (ग्रामीण भाजपा मण्डल अध्यक्ष बालोद ), दीपा दयानन्द साहू (भाजपा महिला मण्डल जिलाध्यक्ष बालोद )
प्रेमलता साहू (अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद ), द्रौपती कृष्णा कुमार वर्मा (सदस्य जनपद पंचायत बालोद ) रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी भोला पठार समिति सूरज कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page