DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुंबई में सम्मानित हुई महिला कमांडो की प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम, पुलिस कमिश्नर बोले कमांडो की पहल “शानदार”

बालोद। महिला दिवस पर मुंबई में “बदलाव हमसे है” थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कमांडो के कार्यों के जरिए छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाने वाली पद्मश्री शमशाद बेगम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फानेकर ने महिला कमांडो की पहल को शानदार बताया। कमिश्नर सहित टाटा ट्रस्ट के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने चर्चा करते हुए कहा महिला कमांडो एक शानदार पहल है। जिस पर वे शमशाद बेगम से अलग से बात करेंगे। पूरे भारतवर्ष में 25 ऐसे लोगों का चयन इस आयोजन में सम्मान के लिए किया गया था जो अपने कार्यों से समाज के लोगों में बदलाव ला रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता सुनील शेट्टी, गुलफानाज अभिनेत्री, देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र, संजय अग्रवाल एमडी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, इकबाल सिंह आदि उपस्थित रहे। पद्मश्री शमशाद ने इस सम्मान को महिला कमांडो एवं सहयोगियों को समर्पित किया और कहा कि महिला कमांडो छत्तीसगढ़ के साथ देश और विदेशों में भी अपना डंका बजा रही है। पुलिस कमिश्नर ने चर्चा में कहा आप पुलिस के कार्यों में सहयोग कर रहीं,जिससे मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं। यह कार्यक्रम एयू स्मॉल फाइनेंस के द्वारा आयोजन किया गया था।

You cannot copy content of this page