DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका लीना मिश्रा द्वारा अपनी पोती अवनी मिश्रा के जन्मोत्सव के अवसर पर शाला संकुल केन्द्र बरही के कांडे स्कूल में कराया नेवता भोज

बालोद। 7 मार्च गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला कांडे की शिक्षिका लीना मिश्रा द्वारा अपनी पोती अवनी मिश्रा के जन्मोत्सव के अवसर पर प्राथमिक शाला कांडे के बच्चों को न्योता भोज कराया गया।

भोजन में शाला के सभी बच्चों को चांवल, दाल, सब्जी, पुरी, खीर, पापड़, मिष्ठान का भोज कराया गया जिसे सभी बच्चे बड़े खुशी के साथ प्राप्त किये ।

न्योता भोज के दौरान बच्चों के साथ शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, शिक्षकगण और संकुल समन्वयक श्री के. पी. सिन्हा सर भी शामिल हुए।

न्योता भोज कराने हेतु श्रीमति लीना मिश्रा एवं उनके पूरे परिवार की सभी ने सराहना की, और उनकी पोती को आशीर्वाद प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। न्योता भोज कराने वाले प्रायोजक परिवार को शाला परिवार की ओर से साधुवाद ज्ञापित किया गया।

You cannot copy content of this page