DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार ने हेमन लाल उर्वसा को दी विदाई,,

बालोद। सोमवार को वनांचल संकुल केंद्र पटेली के अंतर्गत संचालित पूर्व माध्य शाला पचेड़ा में कक्षा आठवी के बच्चों के साथ साथ भृत्य हेमन लाल उर्वसा को 29 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।


मौके पर उपस्थित शिक्षको व प्रबंधन समिति के सदस्यों व बच्चो ने अपने सम्बोधन में उर्वसा जी के विद्यालय एवं ग्रामीणों के प्रति उनके ,कार्य , मृदुभाषी के सँग कुशल व्यवहार,समर्पण भाव के साथ बीते खट्टी-मीठी यादों को साझा किया।
मुख्य अतिथि के रूप में आसीन उर्वसा जी ने विद्यालय परिवार के बीच बिताए हर खुशी-गम, स्नेह को बताते उनके आँखे नम हो गई।
अंत मे विद्यालय परिवार की ओर से शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह के साथ विभिन्न उपहार भेंटकर सम्मानित किया। एवं दीर्घायु, स्वस्थ आजीवन सकुशलता की कामना किए।
इस मौके पर संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य, संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू, शिक्षक यश्वनी सेन, उषा कांगे, बसंत कुमार तारम, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक यू एल डोंगरे,एसमसी अध्यक्ष रेणुका भंडारी, पूजा गोस्वामी,हरभजन पटेल, जानकी, रमहाई बाई सहित तमाम स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page