DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ़ हुआ विरोध प्रदर्शन

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई जैसे खाद्य पदार्थ, सब्जी,पेट्रोल,डीजल,

एलपीजी,सीएनजी पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज घड़ी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव , पुरुषोत्तम पटेल , राम जी भाई पटेल, प्रेमचंद क्षीरसागर,

जनपद सदस्य राकेश उईके, श्रवण श्रीवास्तव, विनोद बंटी शर्मा , महामंत्री शंभू साहू, एनु राम साहू ,धर्मेंद्र रामटेके , रोहित सागर, युवा कांग्रेस से शहर अध्यक्ष साजन पटेल, अंचल प्रकाश साहू ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहनिश पारकर, मीडिया चेयरमेन आदित्य दुबे समस्त कांग्रेस कमेटी के साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page