DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का स्नेह/संवाद का कार्यक्रम राजहरा में संपन्न

बालोद।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का स्नेह/संवाद का कार्यक्रम राजहरा में संपन्न हुआ। किरण देव (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ) , शकील खान (प्रदेश अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ) के आहवान पर यह जिला स्तरीय स्नेह संवाद का कार्यक्रम हुआ।

पवन साहू( अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद) के सानिध्य व निर्देशानुसार अकबर तिगाला ( अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा ,जिला बालोद ) के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्नेह संवाद की बैठक दल्ली राजहरा में 29 फरवरी को थी।

जिसमे अल्पसंख्यको को संबोधित कर अल्पसंख्यको से संबधित योजनायो के बारे मे विस्तार से बताया गया और शासन के विभिन्न योजनाये जैसे महतारी वंदन योजना, विश्कर्मा योजना ,उज्जवला योजना ,खाद्य योजना, पेशन योजना ,स्वच्छ भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया गया ।इस कार्यक्रम में अब्दुल इब्राहिम नगर उपाध्यक्ष चिखलाकसा ( अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) स्नेह संवाद की जानकारी दिये और क़ासिम क़ुरैशी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी ,विश्कर्मा योजना की जानकारी जिला संयोजक सुरेश जायसवाल ने दी । संचालन जिला उपाध्यक्ष मो इमरान ने किया। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने भी आवास योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दिये। विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडेय और जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा दमनदीप सिंह कार्यक्रम में उपस्थित थे। वरिष्ठ अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता ख़ुर्शीद सिदिकी, नादिम बडगुजर अल्पसंख्यक मोर्चा युवा नेता सहित जाबिर खान वार्ड क्रमांक 2 के बुथ अध्यक्ष , सुमति जैन राजेश पिपरे, विक्टर जॉन,अमन राव , अल्पसंख्यक मोर्च के सभी महिलाएं एवम पुरूष उपस्थित थे। जिनका आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page