DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किया जाएगा 05 मार्च से 07 मार्च तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस के अंतर्गत सुरक्षाकर्मियों
के विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती

बालोद।
जिले में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सुरक्षाकर्मियों के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि इसके अंतर्गत 05 मार्च को जनपद पंचायत गुरूर में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवीं, आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह जनपद पंचायत डौण्डी में 06 मार्च को सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पद हेतु आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें दसवीं एवं बारहवीं के उत्तीर्ण एवं अनुत्तीर्ण आवेदक भी शामिल हो सकते हैं। इसी तरह शासकीय आईटीआई संजारी में 07 मार्च को सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद हेतु 12वीं पास या स्नातक, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है तथा लेबर के 300 पद हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ईच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते है।

You cannot copy content of this page