DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धोबनपुरी माध्यमिक शाला में बच्चों को न्योता भोज कराया, शालाओं में स्वेच्छानुसार ग्रामीणों का मिला भरपुर सहयोग

गुरुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धोबनपुरी में न्योता भोज कराया गया ।

ग्राम के उपसरपंच संतोष साहू के द्वारा अपने पुत्र के विवाह के उपरान्त शाला के बच्चों को भोजन कराया गया शिक्षा विभाग के इस पहल पर शालाओं में स्वेच्छानुसार ग्रामीणों के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है बच्चों को मध्याह्न भोजन मीनू के अतिरिक्त खीर , पूड़ी ,बड़ा रायता ,गुलाब जामुन एवं फल सलाद खाने को मिला शाला के शिक्षक उत्तम कुमार साहू ने बताया कि

संतोष साहू का शाला गतिविधियों पर विशेष लगाव रहता है उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है इस अवसर पर प्रधान पाठक ताजेश हिरवानी , संजय कुमार साहू , योगेन्द्र शिवना ,सरिता देवान , ओम प्रकाश साहू , भूमिका साहू ,पायल साहू , ऊषा किरण साहू , भुपेश्वरी रावटे ,लक्ष्वंतीन यादव ,लीमन मंडावी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page