DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल केन्द्र छेड़िया में संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गुरुर। पठन कौशल की गुणवत्ता की जाँच के लिए विभाग की नव पहल पर संकुल केन्द्र छेड़िया में संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरानी साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला छेड़िया अध्यक्षता ताजेश हिरवानी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला धोबनपुरी एवं विशेष अतिथि पन्ना लाल गंगबेर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला धोबनपुरी रहे कार्यक्रम शुरूआत करते हुए संकुल समन्वयक रोहित डड़सेना ने जानकारी दिया कि बच्चों में रोचक गतिविधि एवं पठन कौशल विकास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस प्रतियोगिता में 3 प्राथमिक शाला तथा 2 माध्यमिक शाला के चयनीत बच्चों ने भाग लिया स्पीड रीडिंग में प्राथमिक शाला छेड़िया के कक्षा पाँचवीं की छात्रा तोमेश्वरी ने प्रथम तथा प्राथमिक शाला धोबनपुरी से पुष्कर कुमार कक्षा पाँचवीं की छात्र द्वितीय स्थान पर रहे इसी तरह पूर्व माध्यमिक शाला धोबनपुरी की छात्रा कुमारी नीलम ने प्रथम एवं पूर्व माध्यमिक शाला छेड़िया से कुसुम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया सभी प्रथम स्थान पर रहे सभी प्रतिभागी विकासखंड में भाग लेंगे इस अवसर पर संतोष राव कृदत्त , गोवर्धन नागवंशी ,राजकुमार पांडे , गोवर्धन सिंह गर्ग शिक्षकों सहित छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page