DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा विभाग मोहला के लिए उपलब्धि भरा रहा साल 2020

शिक्षको व अधिकारियों के नित नए नवाचारी शिक्षण से बनी अलग छबि

मोहला

 एक तरफ कोरोना संक्रमण के कारण भारत के साथ साथ पूरी दुनिया मे सभी गतिविधियां रुक गई लेकिन शिक्षा विभाग मोहला की दूरगामी सोच और कुशल नेतृत्व के कारण साल 2020 बहुत ही यादगार और उपलब्धियों भरा रहा। जैसे ही कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा और स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गए। ऐसे समय मे स्कूल शिक्षा विभाग पढ़ई तुंहर दुआर योजना ले कर आई। एपीसी और जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे को इस दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। सभी जगह दौरा कर उन्होंने एक टीम तैयार की जिसका मकसद इस योजना को गति प्रदान करना था। मोहला ब्लॉक में भी सभी 16 संकुल समन्वयकों और ब्लॉक मीडिया टीम का गठन किया गया। मोहला एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि सभी के सहयोग से ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। 
      इसी दौरान सोमाटोला के शिक्षक राजकुमार यादव ने मोहल्ला क्लास में स्मार्ट टी.वी के उपयोग चालू किया। जब मोहला एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन को स्मार्ट टी.वी के बारे में पता चला तो उन्होंने विधायक और सांसदीय सचिव इन्द्र शाह मंडावी और समाजसेवी संजय जैन से इस बारे में चर्चा किया। डिजिटल क्लास विथ स्मार्ट टी.वी की योजना सभी को पसंद आई और एक के बाद एक करके मोहला ब्लॉक के सभी 16 संकुलों के 275 स्कूलों में 300 स्मार्ट टी.वी लगाया गया। इसी तरह मोहला ब्लॉक में संचालित शिखर निशुल्क कोचिंग क्लास से भी बच्चो को बहुत लाभ हुआ और बहुत से बच्चों का प्रयास, एमबीबीएस और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में चयन हुआ। 
 पढ़ई तुंहर दुआर योजना की सफलता में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षको, अधिकारियों और विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में मोहला से राजेन्द्र कुमार देवांगन, सोमाटोला के शिक्षक राजकुमार यादव, मुचर की छात्रा कुमारी रेशम, कुंजामटोला से शिक्षा सारथी भूमिका मंडावी, मार्री की छात्रा कुमारी रेशमा विश्वकर्मा ने हमारे नायक में जगह बना कर मोहला का मान राजनांदगांव जिले के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ाया है। कोरोना काल मे मोहला ब्लॉक की इस उपलब्धि मे एपीसी सतीश ब्यौहरे,

बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा, जिला मीडिया सहयोगी परस झाड़े, राजकुमार यादव, लोकेश सिंह ठाकुर, मलेश मालेकर, सुनील शर्मा, जसवंत मंडावी, केवल साहू और शेख अफ़ज़ल , सभी सीएसी साथी का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। साल 2020 में कोरोना संक्रमण के बावजूद भी शिक्षा विभाग मोहला की उपलब्धि बहुत ही उल्लेखनीय है।

You cannot copy content of this page