DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुल्हन की तरह सजाकर इस गाड़ी की हुई विदाई, बालोद में नगर पालिका से नगर सेना पहुंची फायर ब्रिगेड, ये है वजह?

बालोद। नगर पालिका द्वारा वर्षों से संचालित फायर ब्रिगेड सेवा को अब नगर सेना को सौंप दिया गया है। अब आगे संचालन नगर सेना के माध्यम से किया जाएगा।

इसके तहत बुधवार को वाहन को फूल माला से सजा कर कर्मचारियों का सम्मान करते हुए कर्मचारियों सहित अग्निशमन वाहन नगर सेना को सौंप दिया गया। अध्यक्ष विकास चोपड़ा, सीएमओ रोहित साहू सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने हाथ हिला कर बाय बाय करते हुए बिदाई दी।

नगर सेना के माध्यम से अब तीन शिफ्ट में लगेगी कर्मचारियों की ड्यूटी

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जगह फायर ब्रिगेड सेवा को नगर सेना को सौंपा जा रहा है। शासन के निर्देश के मुताबिक बालोद में भी यह किया गया। पहले हमारे 8 कर्मचारी ही फायर ब्रिगेड का काम देखते थे। जिन्हें 24 घंटे अलर्ट रहना पड़ता था। लेकिन अब नगर सेना में शामिल होने के बाद नगर सेना द्वारा तीन तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे सभी कर्मचारियों को राहत मिलेगी और शिफ्ट के हिसाब से भी ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा समय पर जब कहीं आगजनी की घटना होगी वहां राहत बचाव के लिए भी टीम तत्काल पहुंच पाएगी।

You cannot copy content of this page