DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिंक सामुदायिक शौचालय निर्माण स्थल से गायब हुए हजारों के छड़, जमरूवा सरपंच ने की थाने में शिकायत

बालोद। अज्ञात चोर जमरुवा पंचायत के तहत बन रहे पिंक सामुदायिक शौचालय निर्माण के दौरान रखे छड़ उठा ले गए।जमरूवा की सरपंच इंदु बाई सिन्हा ने पंचायत के लोगों से सलाह लेकर बालोद थाने में चोरी की सूचना दी है। सरपंच ने बताया ग्राम पंचायम जमरूवा में पिंक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके निर्माण कार्य हेतु लोहे की छड़ 8 mm 04 बंडल 02 क्विंटल 60 किलोग्राम, 10 mm 03 बंडल 01 क्विंटल 95 किलोग्राम तथा 12 mm 03 बंडल 2 क्विंटल 04 किलोग्राम को खरीदी कर लाकर पिंक सामुदायिक शौचालय जमरूवा निर्माणाधीन के पास दिनांक 13.12.2023 को रखा गया था । जिसका निर्माण कार्य चल रहा था कि दिनांक 26.12.2023 को शाम 05.30 बजे निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री एवं मजदूर काम कर बचा हुआ लोहे की छड़ 8 mm 02 बंडल 01 क्विंटल 30 किलोग्राम, 10 mm 02 बंडल 1 क्विंटल 30 किलोग्राम तथा 12 mm 02 बंडल 1 क्विंटल 36 किलोग्राम को निर्माणाधीन शौचालय के पास ही रखकर अपने- अपने घर चले गये । दिनांक 27.12.2023 को सुबह करीबन 06.00 बजे मेरे पति श्री राजकुमार सिन्हा ने मुझे फोन कर बताया कि निर्माणाधीन शौचालय के पास रखे लोहे के छड़ रखे हुये स्थान पर नहीं है,ये बताने पर मैं पिंक सामुदायिक शौचालय निर्माणाधीन के पास आकर देखी तो लोहे की छड़ 8 mm 02 बंडल 01 क्विंटल 30 किलोग्राम कीमती 7,500/- रूपये, 10 mm 02 बंडल 1 क्विंटल 30 किलोग्राम कीमती 7,600/- रूपये तथा 12 mm 02 बंडल 1 क्विंटल 36 किलोग्राम कीमती 8,000/- रूपये कुल कीमती 23,100 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । घटना के संबंध में ग्राम समिति अध्यक्ष डा0 किशोर साहू, पंच मदन लाल साहू एवं रूपेश कुमार सोनवानी को बतायी हूं ।

You cannot copy content of this page