DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरूर पुलिस ने 41 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरुर। पुरूर पुलिस ने गांजा तस्करी करते आरोपी राकेश राठौर पिता कवर लाल राठौर जाति तेली उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिलेहगढ थाना मिसरौली तहसील पंचपहाड जिला झालावाड (राजस्थान) को पकड़ा है। एसपी जितेन्द्र यादव, एएसपी सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एसडीओपी गुरूर बोनीफास एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। 28 दिसंबर .2023 को मुखबीर से सुचना मिला था कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक RJ-17-UA-2381 का चालक अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा हुआ है। जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहा है। सूचना पर ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन आया। जिसे इशारा कर रूकवाया गया। जो वाहन को रोककर गाडी से उतरकर भागने का प्रयास कर था। जिसे स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा। जिसे नाम पता पूछने पर राकेश राठौर राजस्थान का रहने वाला बताया। जिनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे लोहे का गुप्त चेंम्बर बना हुआ मिला। चेम्बर के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 06 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 41 किलोग्राम कीमती 4 लाख 10,000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, संदीप यादव, गुणेश यादव, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, थनेन्द्र देवांगन, लोकेश करीयाम, कुलदीप नागवंशी, छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page