पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में आया नव विवाहित युवक, 1 अगस्त से निकला है घर से, अब तक लापता, थाने में गुमशुदगी का है मामला दर्ज



बालोद। दल्लीराजहरा का रहने वाला 32 वर्षीय युवक नीलम उर्फ पिंटू पिता राम सिंह राजपूत 1 अगस्त से घर और शहर से लापता है। लगातार परिजन खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ हासिल नहीं होने पर राजहरा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया में युवक की फोटो जारी कर लोगों से अपील किया गया है कि अगर कहीं दिखाई दे तो उन्हें मोबाइल नंबर 9770188394 या 9993321616 पर जरूर संपर्क करें। परिजन ने बताया कि इसी साल 22 फरवरी को ही युवक की शादी हुई थी। इसके बाद वह मानसिक तनाव में था। पारिवारिक कारणों के चलते परेशान था। जिसके चलते स्वयं युवक ने एसपी तक में आवेदन देकर अपनी परेशानी का निराकरण करवाने की मांग की थी। लेकिन उस समय कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई थी। जिसके बाद फिर गुमशुम रहने वाला युवक अचानक घर से एक अगस्त को बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों को लगा कि कहीं रिश्तेदारों के यहां गया होगा कुछ दिन में वापस आ जाएगा।काफी खोज करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया ।जिसके बाद 2 अगस्त को थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। अब तक लापता युवक को ढूंढने में पुलिस भी सफल नहीं हो पाई है।

You cannot copy content of this page