DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्माष्टमी के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुई विधायक संगीता, हथौद में किसान भवन बनाने भूमिपूजन भी की

बालोद। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में ग्राम हथौद में आयोजित दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक संगीता सिन्हा सम्मिलित हुई ।

इस दौरान ग्राम हथौद में किसान भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष भोला राम देशमुख ने की। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जनपद सदस्य बालकदास मानिकपुरी,
सरपंच ललिता देवांगन आदि मौजूद रहे।

शीतला माता मंदिर के उद्घाटन में भी शामिल

ग्राम टेंगना बरपारा में निर्मित शीतला माता मंदिर की उद्घाटन समारोह में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा सम्मिलित हुई व माँ शीतला की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की खुशहाली की कामना की।

साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर ग्राम सोनईडोंगरी पहुँची और समस्त ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page