DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐतिहासिक भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत के प्रथम वर्षगांठ पर जिला स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा एवं सम्मेलन का हुआ बालोद में आयोजन

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा को पहली वर्षगांठ 7 सितंबर 2023 को बालोद जिला में भी भारत जोड़ो पदयात्रा एवं सम्मेलन का आयोजन गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा कि राहुल गांधी जी ने 4081 कि.मी की पदयात्रा कर नफरत, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जो संदेश दिया है

उसे हमे घर घर तक लेकर जाना है, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमति चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि यात्रा अभी जारी है जो मोहब्बत और भाइचारे का संदेश राहुल जी दे रहे है उसी पर चल कर हमे आने वाले चुनावो में जाना है। बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जैसे राहुल जी ने यात्रा के दौरान सभी वर्ग के लोगों की बात सुनी वैसे ही हम जनप्रतिनिधियों को भी सभी लोगों के विचार सुनने चाहिए और कार्य करना चाहिए। सभी ने जिले में कांग्रेस की विजय का संकल्प लिया। मंत्री के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बालोद विधायक संगीता सिन्हा , जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर , जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा , श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णा दुबे , प्रदेश सचिव l दुल्ली चंद गोयल , पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, अनिल लोढा, पीयूष सोनी, जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, संजय चंद्राकर, धनेश्वरी सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, पुरुषोत्तम पटेल, शंभू साहू, जागृत सोनकर, l चुकेश्वर साहू, संजय साहू, चंद्रहास देवांगन, क्रांति भूषण साहू, संगीता नायर, जुबेर अहमद, जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए। पदयात्रा जय स्तम्भ चौक से परशुराम चौक, बस स्टैंड, दल्ली चौक, घड़ी चौक होते हुए कांग्रेस भवन में समाप्त हुई।

You cannot copy content of this page