DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाने यादव समाज ने किया नीतीश मोंटी यादव का नाम आगे

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा एवं बालोद जिला के यादव (राऊत) समाज ने युवा सक्रिय नेता जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने का निवेदन प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से की गई है। तर्क दिया जा रहा है कि गुण्डरदेही विधानसभा में करीब 19400 यादव मतदाता हैं जिसमें करीब 1500 ठेठवार यादव हैं । इस प्रकार क्षेत्र में राऊत यादव मतदाता की संख्या अधिक है, जिसके कारण भाजपा द्वारा यादव समाज को दी जाने वाली टिकिट में राऊत यादव समाज का पहला अधिकार बनता है।
मोंटी यादव का नाम सामने आने से गुण्डरदेही में परिस्थितियां तेजी से बदलने लगी है।
बताया जा रहा है कि मोंटी यादव का नाम साफ छवि वाले तथा जीतने वाले युवा प्रत्याशी के रूप में सर्वे सूची में भी शामिल है। मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ( वर्तमान विधायक कुंवर सिंह निषाद के स्थानीय निवास क्षेत्र) एकतरफा भारी अंतर से जीते थे। पार्टी संगठन के कार्यों में भी अच्छी सहभागिता बनाये हुए हैं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि अन्य यादव प्रत्याशियों में मोंटी यादव सबसे भारी पड़ेंगे।

You cannot copy content of this page