DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक युवा ऐसे भी: जीवन भर में करेंगे 111 बार रक्तदान, 12वीं बार रक्तदान पर लिए संकल्प

बालोद। ग्राम कुरदी के रहने वाले युवा शिखर साहू ने विगत दिनों 12वीं बार रक्तदान किया। इस रक्तदान के साथ उन्होंने अन्य युवाओं को प्रेरित करने हेतु एक संकल्प लिया कि वह जीवन भर में 111 बार रक्तदान करेंगे। उनके संकल्प से अन्य युवा भी उत्साहित है और रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। स्वयं रक्तदान करने के अलावा वे दूसरों को भी प्रोत्साहित करते हैं और रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करते हैं। समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाले शिखर साहू जब कहीं भी किसी जरूरतमंद को ब्लड की जरूरत पड़ती है वे तत्काल रक्तदान करने के लिए पहुंच जाते हैं। या फिर अपने अन्य दोस्त जो इस दिशा में सक्रिय है उन्हें मदद के लिए आगे बढ़ाते हैं।

You cannot copy content of this page