DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हथौद में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कार्यक्रम सम्पन्न

बालोद
राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत हथौद द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन रखा गया था,जिनका समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप बालक दास मानिकपूरी सदस्य जनपद पंचायत बालोद थे। अध्यक्षता ललिता देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत हथौद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भजन लाल साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति हथौद सहित श्री जागेश्वर साहू,पुरुषोत्तम कुंजाम,दसरथ सिन्हा,श्रवन देवांगन,टिकेंद्र साहू उपस्थित थे।


साथ ही ग्राम विकास समिति व राजीव युवा मितान क्लब द्वारा गांव के विभिन्न समस्या के बारे में जनपद सदस्य बालक दास मानिकपुरी को मंच के माध्यम से अवगत कराया। जिसमे जल्द ही समस्या का समाधान करने का जनपद सदस्य द्वारा आश्वासन दिया गया। पंचायत स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम,द्वितीय प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया। साथ ही नन्हे मुन्हे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी कला प्रस्तुत किया।

उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियो का सहयोग सराहनीय रहा। साथ ही राजीव युवा मितान क्लब द्वारा तमाम अतिथियों को प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मान दिया।

You cannot copy content of this page