DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की हुई महत्वपूर्ण बैठक, जारी हुई कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति की नई सूची

बालोद। रविवार को कांग्रेस भवन ( राजीव भवन) बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग का बैठक रखा गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री शिव कुमार डहरीया के मार्ग दर्शन में राजेश लिलोठिया अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशानुसार राजकुमार अंचल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अनुशंसा पर बाबूलाल नायक प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के उपस्थिति में दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद के द्वारा जिला कार्यकारणी एवं ब्लाक अध्यक्ष की सूची जारी किया गया। जिसमें भारी संख्या में जिला बालोद से कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष चेलक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की ताकि आगामी चुनाव में फिर से कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में मजबूत किया जा सके।

You cannot copy content of this page