DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा का संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन 23 जुलाई को झलमला में, जुंगेरा की जर्जर सड़क सहित अन्य मुद्दों पर आवाज उठाएंगे भाजपाई

बालोद। प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा के निर्देश में स्थानीय मुद्दे को लेकर के एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन 23 जुलाई रविवार को 12 बजे से बस स्टैंड झलमला, में है। इस आंदोलन हेतु
मुख्य वक्ता मधुसूदन यादव (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला बालोद प्रभारी) होंगे। इनके अलावा अन्य वक्ता भोजराज नाग (पूर्व विधायक ,भाजपा जिला सह प्रभारी बालोद), कृष्णकांत पवार
(अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद) , पवन साहू
( प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़) , प्रीतम साहू ( पुर्व विधायक), प्रीतेश गांधी (प्रभारी बालोद विधानसभा), यशवंत जैन (वरिष्ठ भाजपा नेता), राकेश यादव ( वरिष्ठ भाजपा नेता ), यज्ञदत्त शर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), छगन देशमुख (वरिष्ठ भाजपा नेता) प्रेमलता साहू(अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद), कृतिका साहू (सदस्य जिला पंचायत बालोद) रहेंगे। बालोद विधानसभा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी ,मोर्चा के अध्यक्ष, समस्त जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी संसद के समस्त विभागीय प्रतिनिधि वरिष्ठ नेता एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण आवश्यक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील प्रेम साहू (अध्यक्ष-ग्रामीण मण्डल बालोद),कौशल साहू (अध्यक्ष-गुरुर मण्डल बालोद), सुरेश निर्मलकर (अध्यक्ष-शहर मंडल बालोद) औरतीनो मडंल के महामंत्री
(विधानसभा-संजारी बालोद) ने की है।

यह है मुद्दे

इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उन समस्याओं को लेकर बात रखी जाएगी जिस पर अब तक कांग्रेस सरकार ने ध्यान नहीं दिया है वही मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मांगे भी अब तक धरातल पर पूरी नहीं हुई है। जिसमें मुख्य रुप से जुंगेरा से घुमका सड़क मार्ग का मुद्दा, बोरी सेमरिया नाला का मुद्दा सहित अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।

You cannot copy content of this page