झलमला में हुआ दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन



बालोद। ग्राम झलमला में दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम झलमला की सरपंच श्रीमती उमा गिरधर पटेल, उपसरपंच कुंती ठाकुर, प्रभु पटेल ग्राम समिति अध्यक्ष झलमला थे। जिसमे गिरधर पटेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा ओलंपिक के आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। छत्तीसगढ़ में विलुप्त होते खेलों को बचाने के लिए ये आवश्यक है। आज की युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के पुराने संस्कृति और खेलों से जोड़ना जरूरी है। ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसका महत्व समझे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी ओलिंपिक हो रहा है। इसमें बच्चे युवा ही नहीं बड़े बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं को सराहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखा है। किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। साढ़े 4 साल में अभूतपूर्व विकास छत्तीसगढ़ में हुआ जो इसके पहले के 15 साल में नहीं हुए थे।

उन्होंने फिर से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील भी आयोजन के जरिए की। खेल के आयोजक राजीव युवा मितान क्लब की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका गठन कराया है। इस क्लब के जरिए युवाओं को जोड़ रहे हैं।युवाओं के द्वारा गांव में विकास और रचनात्मक कार्य किए जा रहा है।ग्राम समिति के अध्यक्ष प्रभू पटेल ने कहा की इस क्लब के जरिए युवाओं को जोड़ रहे हैं। युवाओं के द्वारा गांव में विकास और रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच है। जो युवाओं को अच्छे काम में लगाए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा युवा मितान क्लब के सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों के लिए निधि की प्रावधान की गई है।तो वहीं युवाओं के हित में बेरोजगारी भत्ता योजना, रोजगार मेला आज भी आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही सरकारी नौकरी का पिटारा भी खुला है। ओलम्पिक खेल का उद्घाटन समारोह का आयोजन ग्राम झलमला में हुआ।इस अवसर पर पूरे दो दिनों तक राजीव युवा मितान के अध्यक्ष आदित्य दुबे, उपाध्यक्ष योगेश पटेल, कोसाध्यक्ष मनीष साहू, सदस्य गण प्रेमलता पटेल, दुलेश्वरी, दीपक कुमार, चंद्रशेखर , नीलम, रितेश,विनोद,विकास, समस्त ग्रामवासी गण सम्मिलित हुये।

You cannot copy content of this page