DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक अश्वनी सिन्हा को पदोन्नति पर चिराईगोडी के ग्रामीणों ने विदाई

बालोद। ब्लाक के चिराईगोडी में पदस्थ रहे सहायक शिक्षक अश्वनी सिन्हा को शिक्षक पद पर पदोन्नति होने पर ग्राम चिरईगोडी से सम्मान पूर्वक समस्त ग्राम वासियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों व बच्चों ने नम आंखों विदाई दी गई।

15 साल एक ही पद पर कार्य करते हुए चिरईगोडी मे शिक्षक के साथ साथ खेल के क्षेत्र में, सांस्कृतिक क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बच्चों को आगे लाने का प्रयास किया गया।

दिनांक 16 मई 2023 को शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षक पदोन्नति व स्थानांतरण पर पूर्व माध्यमिक शाला करहीभदर मे हुई है। विदाई समारोह अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष खिलूनंद साहू, माधो साहू, चंदन साहू, दिलीप निषाद, अलख साहू, होरी लाल साहू, पेमीन साहू, राधिका साहु, कविता यादव, शिक्षक एलैन्द यादव, दयाराम चुरेन्द, युगल धनकर, शैलेन्द मिश्रा, एवं शाला प्रबंधक समिति के सभी सदस्य, स्कूली बच्चो के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे हैं। सभी ने शिक्षक अश्वनी सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page