DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुंवारी माता शिक्षण समिति लाटाबोड़ द्वारा पौधारोपण

बालोद। कुंवारी माता शिक्षण समिति लाटाबोड़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में बुधवार को समित लाटाबोड़ की उपस्थिति में एवं सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ के समस्त स्टाफ एवं भैया बहनों की उपस्थिति में एवं ग्राम के उपसरपंच महेन्द्र यादव एवं ग्राम सभा के अध्यक्ष श्याम लाल साहू के द्वारा विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कुंवारी माता शिक्षण समिति के अध्यक्ष कशचित साहू , विद्यालय के व्यवस्थापक देवेन्द्र कुमार साहू, हरिश्चंद्र साहू जनपद पंचायत सदस्य बालोद , राजेश यादव,महेश साहू , सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी , श्रीमती कामिनी यदु, एवं समस्त स्टाफ, एवं पारा के नवयुवक गण, के द्वारा 100 पेड़ लगाए गए।

You cannot copy content of this page